शरणार्थी मुद्दा सिर्फ जर्मनी के लिए चुनौती नहीं : मर्केल

मर्केल ने जर्मनी के बुंदेस्टैग में अपनी सरकार के एक बयान में कहा, “दुनिया भर में लगभग छह करोड़ शरणार्थी हैं।”

उन्होंने कहा, “यह संख्या इस बात को स्पष्ट करने के लिए है कि हम न केवल जर्मनी की चुनौती, न केवल यूरोप की चुनौती, बल्कि एक वैश्विक चुनौती से निपट रहे हैं, जिसके समाधान के लिए प्रत्येक क्षेत्र, प्रत्येक देश, प्रत्येक राजनीतिक दल, प्रत्येक संस्थान को योगदान देना होगा।”

उन्होंने उल्लेख किया कि इस चुनौती से तभी निपटा जा सकता है, जब हम देश छोड़ने के कारणों, बाहरी सीमाओं का प्रबंधन, शरणार्थी शिविरों में सभ्य रहन-सहन, शरण प्रक्रियाओं को तेज करने, उन लोगों को स्वदेश भेजना जिनके शिविरों में रहने का औचित्य नहीं और सुरक्षा चाहने वाले वास्तविक पीड़ितों को एकजुट रखना जैसी चुनौतियों से निपट लेंगे।

चांसलर ने यूरोपीय संघ (ईयू) के आंतरिक मंत्रियों के उस फैसले की प्रशंसा की, जिसमें शरणार्थियों का अधिक दबाव झेल रहे यूरोपीय संघ के देशों से संघ के अन्य देशों में शरणार्थियों के वितरण का फैसला लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493