अमेरिका के कैलिफोर्निया और बीजिंग में हुई पहले की बैठकों को याद करते हुए शी ने कहा कि इस तरह की गहन बातचीत चीन-अमेरिका संबंधों के विकास में शक्ति प्रदान करेगी।
इसके अलावा, शी ने कहा कि सुधार और निवेश के लिए चीन द्वारा विदेशियों के लिए दरवाजे खोलना भविष्य में देश के विकास की प्रमुख प्रेरक शक्ति है।
उन्होंने कहा, “चीन बाहरी दुनिया के लिए अपने दरवाजे कभी बंद नहीं करेगा। उन्होंने चीन में विदेशियों के निवेश और व्यापार करने के लिए ज्यादा खुला, चिंतामुक्त और पारदर्शी वातावरण का संकल्प लिया।”
शी ने कहा कि अतीत, वर्तमान और भविष्य के निर्णयों के आधार पर चीन ने शांतिपूर्वक विकास की राह चुनी है। उन्होंने कहा कि उनका देश अटल रूप से अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करेगा।
उल्लेखनीय है कि शी अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे के तहत गुरुवार सुबह सिएटल के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं।
dharmpath.com dharmpath