शरणार्थी संकट सुलझाने के लिए ओलांद, मर्केल एकजुट

पेरिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शुक्रवार को शरणार्थी संकट सुलझाने के लिए आम सहमति जताई।

ओलांद और मर्केल के बीच यह सहमति ऐसे समय में आई है, जबकि शरणार्थी संकट के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई है।

ओलांद ने पेरिस में बैठक के बाद कहा, “मौजूदा शरणार्थी संकट के मद्देनजर फ्रांस और जर्मनी एकजुट खड़े हैं और दोनों देशों को उम्मीद है कि इस यूरोप के जरिए ही इस संकट को सुलझाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “फ्रांस और जर्मनी इस संकट से निपटने के लिए समान सोच के साथ काम कर रहे हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मर्केल ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “हम आश्वस्त हैं कि एकतरफा समाधान से फायदा नहीं होगा। इससे शरणार्थियों की बढ़ती संख्या में कटौती नहीं होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493