मैड्रिड, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश सोशलिस्ट पार्टी (पीएसओई) नेता प्रेडो सांचेज प्रधानमंत्री बनने के अपने दूसरे प्रयास में भी चूक गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेनिश कांग्रेस में शुक्रवार को हुए मतदान में उन्हें केवल 131 मत हासिल हुए, जबकि उनके विरुद्ध 219 मत पड़े।
प्रधानमंत्री मरियानो रेजॉय की पार्टी को एक महीने पूर्व हुए आम चुनाव में 123 मत हासिल हुए थे, लेकिन उन्होंने सरकार गठन से इनकार कर दिया था।
रेजॉय ने प्रधानमंत्री बनने के संचेज के प्रयास को नाकाम कर दिया। रेजॉय ने कहा कि उनका समय खत्म हो गया है।
पोडेमोस पार्टी के नेता पब्लो इग्लेसियास ने भी सांचेज की ओलाचना की, लेकिन उन्होंने उन्हें अपनी लेफ्ट विंग पार्टी के साथ गठबंधन सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया।
पब्लो ने कहा कि हालांकि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पहला विकल्प नहीं है, लेकिन इससे स्पेन को ‘प्रगतिशील सरकार’ मिल सकती है।
किंग फेलिप आने वाले दिनों में पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और एक नया उम्मीदवार खोजने की कोशिश करेंगे, लेकिन अगर तीन मई तक कोई भी उम्मीदवार सरकार बनाने में नाकामयाब रहता है तो कांग्रेस को भंग कर दिया जाएगा और 26 जून को फिर से चुनाव होगा।
dharmpath.com dharmpath