शरद केलकर टीवी शो में दृष्टिबाधित बनेंगे

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता शरद केलकर आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘कोई लौट के आया है’ में ऋषभ नाम के दृष्टिबाधित व्यक्ति के रूप में नजर आएंगे।

उन्होंने अपने किरदार को सही ठंग से समझने के लिए कुछ समय के लिए आंखों पर पट्टी भी बांधी।

शरद ने कहा, “मैंने इससे पहले कभी दृष्टिबाधित व्यक्ति की भूमिका नहीं निभाई और इसलिए मैंने पूरा ध्यान केंद्रित करके दृष्टिबाधित की तरह चलकर खुद को प्रशिक्षित किया।”

उन्होंने कहा, “जब से मुझे पता चला है कि मुझे यह भूमिका निभानी है, मैंने खुद को पूरी तरह इसके अनुरूप ढालने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया।”

‘कोई लौट के आया है’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर जल्द होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493