हां, मैं शादीशुदा हूं : मनवीर गुर्जर

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ के विजेता मनवीर गुर्जर ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कबूल कर लिया है कि वह शादीशुदा हैं।

मनवीर का कहना है कि उनकी शादी पारिवारिक दबाव की वजह से हुई थी, लेकिन अब वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं।

मनवीर ने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर कहा, “मेरी शादी 2014 में हुई थी, क्योंकि मेरे आसपास के लोगों ने मुझ पर दबाव बनाया था और मुझे भावनात्मक रूप से शादी करने पर मजबूर किया था।”

मनवीर ने कहा कि वह अपनी शादी को ज्यादा तवज्जो नहीं देने चाहते थे क्योंकि उनके संबंध अपनी पत्नी से अच्छे नहीं रहे हैं।

मनवीर ने कहा, “शादी के बाद हमारे संबंध सिर्फ पांच से छह महीनों तक के अच्छे रहे। उसके बाद मेरी पत्नी ने मुझे छोड़ दिया और हम अलग हो गए।”

मनवीर ने ‘बिग बॉस 10’ में एक आम आदमी के रूप में प्रवेश किया था और वह 100 से अधिक दिनों तक घर के अंदर रहे थे।

गौरतलब है कि मनवीर के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी शादी के वीडियो वायरल हो गए थे। मनवीर ने शो पर भी कभी अपनी शादी के बारे में कोई बात नहीं की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493