शरद यादव ने लोजद, रालोसपा के विलय को नकारा

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के प्रमुख शरद यादव ने अपनी पार्टी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के विलय की संभावना से इंकार किया है।

शरद ने मंगलवार के एक बयान में कहा, “लोकतांत्रिक जनता दल और रालोसपा के विलय की खबर कहीं से सही नहीं है। ये मनगढ़ंत कहानियां हैं, जो निहित स्वार्थी लोगों द्वारा बनाई जा रही हैं। इसे मैं पूरी तरह खारिज करता हूं। इस दिशा में कोई चर्चा भी नहीं हुई है।”

उल्लेखनीय है कि दोनों दलों में विलय की खबर के कयास लगाए जाते रहे हैं। दोनों दलों के नेताओं ने भी इस बात के कई मौकों पर संकेत भी दिया था।

गौरतलब है कि दोनों दल बिहार में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नीत महागठबंधन के हिस्सा हैं। दोनों दलों के प्रमुख चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से रांची जाकर मिल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493