शराईबर डायनामिक्स के पैकेजिंग प्लांट का उद्घाटन

फाजिल्का (पंजाब) 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर भारत में टेट्रा पैक कार्टन्ज में सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थो की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए शराईबर डायनामिक्स डेयरीज प्राइवेट लिमिटेड (एसडीडीपीएल) ने रविवार को अपनी दूसरी खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग प्लांट का उद्घाटन किया।

फाजिल्का के इस प्लांट में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और यह प्लांट इंटरनेशनल फूड पार्क में स्थापित हुआ, जिसका उद्घाटन लगभग 18 महीने पहले राज्य की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया था।

वर्ष 2004 में यूएसए आधारित विश्व-प्रसिद्ध डेयरी कंपनी शराईबर फूड्स ने कानूनी तौर पर डायनामिक्स डेयरीज लिमिटेड की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करके एक प्रमुख डेयरी उत्पाद कंपनी शराईबर डायनामिक्स डेयरीज लिमिटेड की शुरुआत की थी।

इस प्लांट का उद्घाटन शराईबर इंटरनेशनल के प्रेजिडेंट फ्रैन्कोइस सैलेमन, एस.डी.डी.पी.एल. के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अमिताभ रे और टेट्रा पैक के दक्षिणी एशियाई बाजार के मैनेजिंग डायरेक्टर कंदर्प सिंह ने किया।

एसडीडीपीएल पेय पदार्थो को टेट्रा पैक में उपलब्ध करवाने वाला भारत का पहला समर्पित कॉन्ट्रैक्ट पैकर है और यह पेप्सीको, नेस्ले, डैनोन, ब्रिटेनिया और हेक्टर बीवरेज्स जैसी प्रमुख खाद्य और पेय पदार्थ कंपनियों के साथ साझेदारी करने के लिए टेट्रा पैक की आधुनिक प्रसंस्करण और पैकेजिंग तकनीक का प्रयोग करता है।

वर्तमान में महाराष्ट्र के बारामती में स्थापित एसडीडीपीएल प्लांट में ट्रॉपीकाना, नेस्ले और पेपर बोट जैसे ब्रैंडों को प्रोसेस और पैक किया जाता है। पिछले कुछ वर्षो में कॉन्ट्रैक्ट पैकेजिंग में हुई 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493