इस्लामाबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य ठहराने के फैसले की समीक्षा के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) अगले सप्ताह याचिका दाखिल करेगी।
जियो टीवी की सोमवार की रपट के मुताबिक, पीएमएल-एन की कानूनी टीम समीक्षा याचिका तैयार कर रही है। फैसले की समीक्षा का फैसला रविवार को पीएमएल-एन के संसदीय दल ने लिया।
नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देने के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में भी एक याचिका दाखिल की गई है।
संपत्ति व आय के संबंधित मुद्दों पर न्यायपालिका व संसद के प्रति ईमानदारी न बरतने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने नवाज शरीफ को कोई भी सार्वजनिक पद धारण करने के अयोग्य घोषित कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath