माइक्रोमैक्स का 9999 रुपये में नया ‘सेल्फी2’ स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने सोमवार को सेल्फी केंद्रित एक नया स्मार्टफोन ‘सेल्फी2’ लांच किया। 9,999 रुपये कीमत वाले इस स्मार्टफोन के अगला कैमरा आठ मेगापिक्सल का है।

इस डिवाइस के पिछला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, और इसमें सोनयू सेंसर और फ्रंट फ्लैश भी है।

मीडियाटेक एमटी6737 क्वॉड-कोर प्रोसेसर और तीन जीबी रैम एवं 32 जीबी की आंतरिक मेमोरी क्षमता वाला यह डिवाइस एंड्रॉएड नूगा 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

स्मार्टफोन में 3,000 एमएएच क्षमता की बैटरी लगी हुई है।

इस डिवाइस की बॉडी धातु की है और इसमें 5.2 इंच एचडी 2.5 डी का डिस्प्ले है।

स्मार्टफोन डिवाइस में ‘गैलरी 4.0’ तकनीक से लैस है, जो तस्वीर और चेहरे को पहचानने वाली तकनीक का उपयोग करती है और गैलरी में व्यक्ति के चेहरे को पहचानते हुए तस्वीरों की खोज करने की सुविधा देती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह डिवाइस एक अगस्त से सभी खुदरा स्टोर पर उपलब्ध होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493