शशिकला आत्म समर्पण करने बेंगलुरु पहुंचीं

बेंगलुरु, 15 फरवरी (आईएएनएस)। आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराईं गईं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी. के. शशिकला आत्म समर्पण करने के लिए बुधवार को यहां केंद्रीय कारागार पहुंचीं।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शशिकला चेन्नई से अपने रिश्तेदारों एलावारसी तथा वी.एन.सुधाकरण के साथ जेल परिसर पहुंचीं।”

कारागार परिसर में स्थापित एक निचली अदालत के समक्ष वह औपचारिक तौर पर समर्पण करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493