शशिकला ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी. के. शशिकला ने अपने समर्थक विधायकों के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मिलने का शनिवार को समय मांगा है।

राव को लिखे एक पत्र में शशिकला ने कहा है कि तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इस इस्तीफे को राज्यपाल ने एक सप्ताह पहले स्वीकार कर लिया था।

राज्यपाल को लिखे पत्र की प्रतिलिपि मीडिया को जारी की गई है।

शशिकला ने राव को लिखे पत्र में कहा है, “..उत्पन्न परिस्थिति के अनुसार मैं आज अपने समर्थक सभी विधायकों के साथ आप से मिलने का समय चाहती हूं, ताकि सरकार गठन के बारे में आगे के कदम उठाए जा सकें।”

शशिकला ने कहा है, “महामहिम मुझे आप (राव) पर भरोसा है कि आप संविधान, लोकतंत्र की संप्रभुता और राज्य के हित की रक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493