शशिकला होंगी एआईएडीएमके महासचिव, प्रस्ताव पारित (लीड-2)

चेन्नई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री व पार्टी की नेता जे.जयललिता की करीबी वी.के.शशिकला पार्टी की अगली महासचिव बनने के लिए तैयार हो गई हैं।

पन्नईरसेलवम ने संवाददाताओं को बताया कि शशिकला जल्द ही पार्टी महासचिव के तौर पर औपचारिक रूप से पद्भार संभाल लेंगी।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी एआईएएडीएमके ने इससे पहले एक प्रस्ताव पारित कर कहा था कि सिर्फ शशिकला ही पार्टी की महासचिव बनने के योग्य हैं।

यह प्रस्ताव पार्टी की जनरल काउंसिल की सुबह यहां हुई बैठक में पारित किया गया।

पार्टी संविधान के मुताबिक, महासचिव का चुनाव तमिलनाडु के पार्टी सदस्य और पुडुच्चेरी, नई दिल्ली, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र व अंडमान के पार्टी पदाधिकारी करते हैं।

पार्टी की विभिन्न शाखाओं द्वारा उस व्यक्ति का चुनाव किया जाता है। जनरल काउंसिल ने एकमत से यह फैसला किया कि शशिकला ही पार्टी की महासचिव पद के योग्य हैं।

पार्टी का कहना है कि नीतियां बनाने, पार्टी के खातों और अन्य गतिविधियों के प्रबंधन के लिए महासचिव की जरूरत है।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी कहा कि वह शशिकला के नेतृत्व में काम करेगी।

बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम और अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

काउंसिल ने जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए एक अन्य प्रस्ताव भी पारित किया।

इसके बाद पन्नीरसेल्वम ने जनरल काउंसिल द्वारा पारित प्रस्ताव की एक प्रति शशिकला को दी। वह फिलहाल पोएस गार्डन में जयललिता के आवास पर रह रही हैं।

जयललिता के निधन के बाद विभिन्न नेताओं और पार्टी की शाखाओं ने शशिकला से पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493