शशि थरूर से पुलिस ने शुरू की पूछताछ

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में उनके पति व कांग्रेस नेता शशि थरूर से सोमवार को पूछताछ शुरू की।

पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने के कुछ घंटों बाद जांच में शामिल होने के लिए थरूर सोमवार शाम दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार पुलिस थाना पहुंचे।

इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी 2014 को दक्षिण दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से एक साल बाद पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद इस साल की शुरुआत में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493