शहीदों की विधवाओं के पुनर्वास के लिए आर्थिक मदद दें : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीदों की विधवाओं के पुनर्वास, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए लोगों से आर्थिक मदद देने का रविवार को आह्वान किया।

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीदों की विधवाओं के पुनर्वास, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए लोगों से आर्थिक मदद देने का रविवार को आह्वान किया।

7 दिसंबर को मनाए जाने वाले सशस्त्र बल झंडा दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “अपना कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति मैं अपना सम्मान जताता हूं। ये बहादुर सैनिक हमेशा देश का गौरव रहेंगे। मैं देश के तमाम नागरिकों का आह्वान करता हूं कि वे युद्ध में शहीद हुए जांबांजों की विधवाओं के पुनर्वास, विकलांग हुए सैनिक, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की मदद के पवित्र काम में स्वेच्छा से दान दें।”

राष्ट्रपति ने कहा कि सशस्त्र बल युद्ध और शांति, दोनों स्थितियों में पूरी श्रेष्ठता से देश की सेवा कर रहे हैं।

झंडा दिवस समारोहों की सफलता की कामना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “यह दिन हमें सशस्त्र बलों द्वारा हमारी मातृभूमि के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493