शांति लाने के लिए ‘INDIA’ करेगा पूरा सपोर्ट,राहुल गांधी की PM मोदी से अपील

बिष्णुपुर-लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर का दौरा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित लोगों की बात सुनने और उन्हें सांत्वना देने की जरुरत है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘INDIA’ ब्लॉक हर उस कदम में मदद करने के लिए तैयार है, जिससे स्थिति में सुधार हो सके और हिंसाग्रस्त राज्य में शांति बहाल हो सके, पूरा समर्थन दिया जाएगा.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मणिपुर में इस भयानक त्रासदी में, मैं प्रधानमंत्री से यहां आने, लोगों की बात सुनने और उन्हें सांत्वना देने का अनुरोध करता हूं. INDIA गठबंधन हर कदम पर सहायता करने के लिए तैयार है, जिससे स्थिति में सुधार हो सके और शांति बहाल हो सके.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493