शांतुनू दासगुप्ता इन्टेक्स में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनी इन्टेक्स टेक्नोलॉजीज ने शांतुनु दासगुप्ता को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार के लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट के पद पर नियुक्त किया है।

कंज्यूमर गुड्स उद्योग में दासगुप्ता को बिक्री, विपणन, सार्वजानिक मामलात एवं पीआर के बारे में 34 वर्षो से भी अधिक का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे कई अन्य प्रतिष्ठित संगठनों जैसे रैकिट बेंकिसर, हिन्दुस्तान यूनीलिवर एवं व्हर्लपूल में भी पूर्व में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

दासगुप्ता की नियुक्ति पर इन्टेक्स टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नरेन्द्र बंसल ने कहा, “हमें दासगुप्ता अपने बीच में पाकर काफी खुशी हो रही है और यह निश्चित है कि उनका गहन अनुभव कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के विकास में योगदान मिलेगा और साथ ही उत्पाद वितरण एवं सेवा के क्षेत्र में प्रक्रिया और प्रणाली में भी काफी सु²ढ़ होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493