हैदराबाद रोड शो में रघुवर दास ने झारखंड में निवेश आमंत्रित किया

हैदराबाद, 20 जुलाई (आईएएनएस)। हैदराबाद में आयोजित रोड शो में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निवेशकांे को आश्वस्त कराया कि राज्य में निवेश करने हेतु उन्हें बेहतर औद्योगिक वातारण मिलेगा। उन्होंने निवेशकों को राज्य में निवेश करने हेतु आमंतित्र किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को सुरक्षा एवं संरक्षण देने हेतु प्रतिबद्ध है। झारखंड अपनी प्रतिबद्धताओं को अंक में नहीं दर्शाता बल्कि कार्य के द्वारा विकास के नए आयाम गढ़ता है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य राज्य आंकड़ों की बात करते हैं, वहीं झारखंड योजनाओं को धरातल में उतारने पर विश्वास रखता है।

रोड शो में मुख्यमंत्री दास ने कहा, “‘मेक इन इण्डिया’ एवं झारखण्ड में निवेश को बढ़ावा देने के लिये 15-16 फरवरी 2017 को रांची में ‘झारखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य झारखण्ड को विकास के स्थायी एवं न्यायसंगत साधनों के माध्यम से घरेलू एवं विदेषी निवेष के गंतव्य के रूप में स्थापित करना साथ ही राज्य के लोगों के लिए आजीविका के अवसरों में बढ़ोतरी करना तथा निवेष के भावी अवसरों के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

हैदराबाद में आयोजित इस रोड शो में झारखण्ड सरकार ने राज्य के विविध आर्थिक परिवेश में निवेश के अवसरों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। जिसमें ओरेकल एकेडमी के माध्यम से आईटी-आईटीईएस कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ओरेकल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इसके साथ ही सीमेन्ट के साथ भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ जो सीमेन्ट ग्राइन्डिंग युनिट में 600 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगा।

इस मौके पर ओरेकल इण्डिया के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने सनराईस सेक्टर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा, “हमें मुख्यमंत्री की क्षमता पर पूरा भरोसा है और एक साथ मिलकर हम एक ऐसे राज्य का निर्माण करने जा रहे हैं जिसके नागरिक पूरी तरह से सशक्त होंगे और जिनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।”

सीमेन्ट के प्रबन्ध निदेशक एच. एस. बांगर ने भारतीय एवं विदेशी निवेशकों तक पहुंच बनाने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताया कि श्रीसीमेन्ट झारखण्ड की प्रगति में योगदान देगा। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने राज्य के साथ अपने अनुभवों पर प्रकाश डाला तथा निवेश हेतु इज ऑफ डुइंग बिजनेस मॉडल की सराहना की।

रोड शो में झारखंड सरकार के अधिकारियों ने विस्तृत प्रेजेन्टेशन्स के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऊर्जा, स्वास्थ्यसेवा, शहरीकरण, शिक्षा एवं कौशल विकास में निवेश के लिए सरकार की प्राथमिकताओं एवं तैयारियों पर प्रकाश डाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493