शादी का झांसा देकर किशोरी को उत्तराखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी को शक होने पर जवानों ने दोनों को रोक लिया। पूछताछ में युवक ने किशोरी को बेचने की बात स्वीकार कर ली। इस पर उसे हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं किशोरी को मायती संस्था के सुपुर्द किया गया है।

एसएसबी के 42वीं बटालियन के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को एसएसबी के जवान चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मानव तस्कर किशोरी को लेकर आता दिखाई पड़ा। इस पर उसे रोक कर पूछताछ शुरू की गई तो तस्कर ने किशोरी को अपनी पत्नी बताया। इस पर उससे आईडी दिखाने की बात कही गई तो सभी टूट गए।

युवक ने बताया कि वह लड़की को शादी का झांसा देकर उत्तराखंड के ऋषिकेश ले जा रहा था। यहां पर उसे दूसरे के हाथ बेच दिया जाता। उसने बताया कि वह कई माह से किशोरी से बात कर रहा था और शादी करने का झांसा दिया। जिससे किशोरी उसके चंगुल में फंस गई। युवक की बात सुनकर एसएसबी जवान भी अचरज में पड़ गए।

पकड़े गए मानव तस्कर का नाम प्रदीप वीक पुत्र झूप लाल निवासी पवन नगर वार्ड नंबर एक जिला दांग नेपालगंज के रूप में हुई है। वहीं किशोरी की पहचान देबी बोरा (16) पुत्री खड़क बहादुर बोरा निवासी काबरा वार्ड नंबर सात जिला सल्यान नेपाल के रूप में हुई है।

हेड कांस्टेबल राजेश्वर मिश्रा, महिला कांस्टेबल कुसुम देवी, जेलीयास कॉलको ने किशोरी को कब्जे में कर नेपाल की संस्था मायती नेपाल को सौंप दिया है। जबकि मानव तस्कर के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए नेपाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493