शादी की तारीख का खुलासा नहीं करेंगे गागा, किन्ने

लॉस एंजेलिस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता टेलर किन्ने ने पिछले वर्ष ‘वेलेंटाइन डे’ पर पॉप गायिका लेडी गागा के साथ सगाई की थी, लेकिन उनका कहना है कि वे दोनों अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं करना चाहते।

टेलर ने वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ को बताया, “हम इसे गुप्त रखेंगे।”

34 वर्षीय किन्ने ने कहा कि विवाह का आयोजन कैसा हो, इसका फैसला उन्होंने मंगेतर गागा पर छोड़ दिया है।

टेलर अपनी मंगेतर के जीवन के हर पहलू में उनके साथ हैं।

गागा के 19 वर्ष की उम्र में दुष्कर्म का शिकार होने की घटना का खुलासा करने के बारे में उन्होंने कहा, “मैं उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाता। अगर वह कोई निजी बात बताना चाहती हैं तो यह उनकी अपनी मर्जी है।”

गागा और टेलर ने पिछले साल ‘वेलेंटाइन डे’ पर सगाई की थी और अभिनेता ने गागा को दिल के आकार की सगाई की अगूंठी दी थी।

गागा के संगीत वीडियो ‘यू एंड आई’ के सेट पर मिलने के बाद दोनों ने 2011 में डेटिंग शुरू की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493