लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका मेल बी ने पति स्टीफन बेलाफोंट के साथ अपनी शादी की दसवीं सालगिरह पर उनके लिए एक रोमांटिक संदेश साझा किया है।
मेली बी ने फिल्म निर्माता स्टीफन से पांच महीनों के संबंध के बाद 2007 में शादी की थी।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, मेल बी ने सोमवार रात इंस्टाग्राम पर अपने संदेश से उन सभी लोगों को चुप कर दिया, जो उनकी शादी के अधिक दिनों तक न चलने के कयास लगा रहे थे। साथ ही उन्होंने अपने पति के लिए अपने प्यार को भी जाहिर किया।
स्टीफन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए मेल बी ने लिखा, “मेरे प्यारे स्टीफन बेलाफोंट हम दोनों ठीक उसी प्रकार की स्थितियों से गुजरे हैं, जैसा कि अन्य जोड़े गुजरते हैं। इसके अलावा हम इससे अधिक मजबूत हुए हैं। आप ही मेरी दुनिया हो। हमारी शादी को 10 साल हो गए।”
dharmpath.com dharmpath