हंसते रहना ही सफल वैवाहिक जीवन की कुंजी : जॉन

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता, गायक व निर्माता जॉन ट्रावोल्टा का मानना है कि पत्नी केली प्रीस्टन के साथ उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कुंजी एक-दूसरे के साथ खुश व हंसते हुए जीना है।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, ट्रावोल्टा का कहना है कि वह और उनकी पत्नी अत्यधिक तनाव का अनुभव साझा करते हैं, लेकिन वह हंसते-हंसते इन सब परेशानियों से बाहर निकलने में सक्षम हैं।

ट्रावोल्टा ने एक टेलीविजन शो ‘एक्स्ट्रा’ में कहा, “हम एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं और एक-दूसरे के साथ हंसते हैं। आपको पता है कि दूसरों की तरह हमें भी तनाव होता है और वह पल हमारी जिंदगी में भी आते हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं क्यों हंस रहा होता हूं, लेकिन हमारे पास एक-दूसरे को हंसाने की योग्यता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493