शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन घायल

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। यहां एक शादी समारोह में शुक्रवार को जश्न के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 19 वर्षीया दुल्हन घायल हो गई। गोली दुल्हन के टखने में लगी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना तब हुई, जब दुल्हन (पूजा) रात 12.45 बजे शकरपुर सामुदायिक केंद्र में ‘जय माला’ के लिए स्टेज पर खड़ी थी।

पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने कहा, “गोली चलाने वाले की पहचान रिंकू के रूप में हुई है। वह गीता कॉलोनी का रहने वाला है। गोली लगने के बाद पूजा स्टेज पर गिर गई।”

उन्होंने कहा, “रिंकू को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। वह पीड़िता का परिचित है।”

सिंह ने कहा, “घटना के बाद दुल्हन को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493