शादी से इंकार नहीं करते पचीनो

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘द गॉडफॉदर’ के 74 वर्षीय अभिनेता अल पचीनो इस उम्र में भी शादी की संभावना से पूरी तरह इंकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि अब भी उनका शादी करना संभव है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पचीनो को पूर्व संबंधों से 25 वर्षीया बेटी जूली और 14 वर्षीय दो जुड़वा बच्चे भी हैं। इनमें से एक बेटा एंटन जेम्स और बेटी ओलिविया रोज हैं।

पचीनो हालांकि जिंदगी के इस पड़ाव में शादी की उम्मीद नहीं करते। लेकिन उनका कहना है कि शादी की संभावना से पूरी तरह से इंकार भी नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, “बिल्कुल, यह संभव है कि मैं शादी करूं। हालांकि मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन मैंने कभी इसके लिए पूरी तरह से इंकार नहीं किया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उस तरीके से शादी के बारे में नहीं सोचता, लेकिन बहुत संभावना है कि ऐसा हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493