सीरिया में हवाई हमलों में 30 आतंकवादी ढेर

दमिश्क, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के नेतृत्व वाले आतंकवाद-विरोधी गठबंधन ने रविवार शाम सीरिया के एक सीमावर्ती शहर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) नियंत्रित रिफाइनरी पर हमला किया, जिसमें 30 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संस्था ने बताया कि गठबंधन ने सीरिया के अल राक्का प्रांत के सीमावर्ती शहर ताल अबयाद के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित तेल रिफाइनरी पर हमला किया।

निगरानी संस्था ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें आग की लपटें देखी जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आग की ये लपटें रिफाइनरी को निशाना बनाए जाने से उठी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493