विश्व कप : इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

एडिलेड, 9 मार्च (आईएएनएस) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को एडिलेड ओवल मैदान पर बांग्लादेश के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के अपने सबसे अहम पूल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को जहां पूल-बी में अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने अनिवार्य हैं, वहीं बांग्लादेश को आगे जाने के लिए केवल इंग्लैंड पर जीत काफी होगी। बांग्लादेश के फिलहाल चार मैचों से पांच अंक हैं, जबकि इंग्लैंड के इतने ही मैचों के बाद केवल दो अंक हैं।

बांग्लादेश को अपना आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जो अब तक अपने सभी पांच मैच जीतने में कामयाब रहा है। ऐसे में वह जरूरी एकमात्र जीत की उम्मीद इंग्लैंड की टीम के खिलाफ कर सकता है जो अभी अपनी लय में नजर नहीं आ रही।

इंग्लैंड को बांग्लादेश के बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है। कागज पर देखें तो स्कॉटलैंड और बांग्लादेश इंग्लिश टीम से कहीं पीछे हैं और दोनों के खिलाफ जीत हासिल कर इंग्लैंड भी इन आखिरी मौकों का फायदा उठाना चाहेगा।

टीम :

बांग्लादेश : तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, सौम्य सरकार, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शब्बीर रहमान, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अराफात सनी, रुबेल हुसैन और तासकीन अहमद।

इंग्लैंड : इयान बेल, मोइन अली, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, इयान मोर्गन (कप्तान), जेम्स टेलर, जोश बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, क्रिस जोर्डन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493