तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत

हैदराबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना के मेदक जिले में रविवार देर रात एक कार, एक ट्रक से टकरा जाने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में तीन अन्य घायल हो गए।

दुर्घटना आधी रात को जिले के गजवाल मंडल के प्रगनापुर में हुई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब कार, सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों को गजवाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के शिकार लोग करीमनगर जिले के निवासी थे, जो हैदराबाद में अपने रिश्तेदारों को विदा करने जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493