मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘शानदार’ की असफलता से निराश अभिनेत्री आलिया बीती बातों को याद करना नहीं चाहतीं, बल्कि इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं।
लोकप्रिय निर्देशक महेश भट्ट की बेटी ने 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं वह फिल्म ‘हाईवे’ और ‘2 स्टेट्स’ की सफलता के बाद बुलंदियों पर थीं।
विकास बहल की फिल्म ‘शानदार’ उनकी पहली फिल्म थी, जिसे असफलता मिली।
अभिनेत्री ने गुरुवार को यहां 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में अपने विचार साझा किए।
‘शानदार’ को लेकर अभिनेत्री आलिया ने कहा, “बिल्कुल निराशा हूं। यह मेरे लिए पहली बार था। मैं इसे प्रगति की तरह लूंगी और आगे बढूंगी।”
फिल्म ‘शानदार’ 22 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई। यह शाहिद की शादी के बाद पहली फिल्म थी। इसमें सनाह कपूर, सुषमा सेठ और पंकज कपूर ने भी प्रमुख भूमिका निभाई।
इसके अलावा, आलिया के पास ‘उड़ता पंजाब’, ‘कपूर एंड सन्स’ और ‘शुद्धि’ जैसी बड़ी फिल्में हैं।
dharmpath.com dharmpath