कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध मुनाफा 569 करोड़ रुपये

चेन्नई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 2015 की दूसरी तिमाही में निजी क्षेत्र के कोटक महिद्रा बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 569.50 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 444.52 करोड़ रुपये था।

बैंक द्वारा बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अवधि में बैंक की कुल आय 4,621.38 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,818.93 करोड़ रुपये रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493