शानदार होती हैं बॉलीवुड फिल्में : डेनियल क्रेग

लॉस एंजेलिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्पेक्टर’ में जेम्स बांड का किरदार निभाने वाले अभिनेता डेनियल क्रेग का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड के संगीत, रोमांच और मनोरंजन से बेहद प्यार है।

अभिनेता ने कहा कि हिंदी फिल्म जगत को कला प्रदर्शन में महारत हासिल है और वे जीवन के उत्साह तथा उत्सवों को कैमरे के जरिये बेहतरीन तरीके से दर्शाते हैं।

डेनियल ने केरल और गोवा जैसी जगहों पर शूटिंग कर रखी है और उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में देखना काफी पसंद है और उनका मानना है कि यहां की फिल्में शानदार होती हैं।

डेनियल ने एंड पिक्चर्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “आखिर में बात दर्शकों के मनोरंजन की है। वे फिल्म में रोमांच का अनुभव लें, हम यही चाहते हैं। बॉलीवुड यह काम बेहतरीन तरीके से करता है।”

डेनियल को निर्देशकों द्वारा भी उनके जेम्स बांड किरदार के लिए काफी सराहनाएं मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493