चेन्नई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन मंगलवार को आगामी त्रिभाषी फिल्म ‘शाबाश नायडू’ की नियमित शूटिंग के लिए मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हुए। फिल्म में उनकी बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन भी दिखाई देंगी।
हासन ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “तीन पटकथाओं के साथ लॉस एंजेलिस के लिए रवाना।”
राजीव कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में लोकप्रिय किरदार बलराम नायडू हासन की 2010 की तमिल फिल्म ‘दशावतरम’ से प्रेरित है।
फिल्म में ब्रहमनंदन सौरभ शुक्ला, रोजर नारायण और राम्या कृष्णन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
तमिल, तेलुगू और हिंदी तीनों भाषाओं में फिल्म की शूटिंग एक-साथ शुरू होगी।
फिल्म के हिंदी रीमेक का शीर्षक ‘शाबाश कुंदू’ है जबकि तमिल और तेलुगू संस्करण में फिल्म का शीर्षक ‘शाबाश नायडू’ है।
फिल्म में कमल हासन की बेटी की भूमिका में श्रुति हासन हैं, जबकि अक्षरा निर्देशक राजीव कुमार की सहायता करेंगी।
यह फिल्म तीनों भाषाओं में 1 दिसंबर को रिलीज होगी।
फिल्म का संगीत उस्ताद इलैयाराजा ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath