लइको करेगी रूस में 10 करोड़ डॉलर निवेश

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। भारत में प्रवेश करने के बाद चीन की इंटरनेटट और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लइको अब रूस में 10 करोड़ डॉलर निवेश करना चाहती है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि लइको ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेट डेवलपमेंट, रशियन एक्सपोर्ट सेंटर और जेएससी डिजिटल टेलीविजन के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह करार रूस मीडिया सामग्री का चीन तथा अन्य बाजारों में निर्यात करने और रूस में एलई ईकोसिस्टम बनाने के लिए किया गया है।

लइको ने रूसी ग्राहकों को इंटरनेट, स्मार्ट डिवाइस, स्मार्ट एप्लीकेशन और क्लाउड से एक नया अनुभव देने का दावा किया है।

लइको चीन और अन्य देशों में अनुवाद, लाइसेंसिंग और अथॉराइजेशन जैसे सामग्री स्थानीयकरण कार्यो में रूसी साझेदारों को सहायता भी देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493