शामिक चौधरी ग्रीन टैलेंट्स अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से पर्यावरण इंजीनियरिंग में पीएचडी, शामिक चौधरी को बर्लिन में ग्रीन टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। चौधरी के साथ ही अन्य 24 प्रतिभाओं को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, यह पुरस्कार युवा प्रतिभाशाली अनुसंधानकर्ताओं को पर्यावरण स्थायित्व एवं संरक्षण पर जोर देने में नए एवं रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत करने के लिए गुरुवार को दिया गया।

आठवीं बार आयोजित ‘ग्रीन टैलेंट्स- इंटरनेशनल फोरम फॉर हाई पोटेन्शियल्स इन सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट’ के लिए विशेषज्ञों के एक उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल ने 104 देशों से आए 757 आवेदनों में से 25 वैज्ञानिकों को चुना, जिनमें एकमात्र भारतीय 29 वर्षीय शामिक चौधरी शामिल हैं। उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र है ‘ग्रीन सिन्थेसिस ऑफ ग्राफीन स्ट्रक्च र्स’, जो स्थायी विकास के लिए अत्याधुनिक समाधान पेश करता है।

इस अवसर पर मंत्री जोहान्ना वांका ने कहा, “हमें दुनिया भर से विज्ञान, विशेषज्ञों और युवा प्रतिभा के बीच विचारों के आदान-प्रदान के लिए ‘ग्रीन टैलेंट्स’ जैसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है। एक देश और एक अनुसंधान अकेले पर्यावरण संरक्षण के लिए समग्र समाधान की पहचान नहीं कर सकता। हाल ही में प्रकाशित एक एलम्नी सर्वेक्षण के अनुसार ग्रीन टैलेन्ट्स एवं जर्मन अनुसंधान संस्थान के बीच सहयोग का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।”

बयान में कहा गया है, “पुरस्कार विजेता हरित विज्ञान एवं स्थायी अनुसंधान केन्द्रों का दौरा करेंगे और आगामी वर्ष में ग्रीन टैलेन्ट्स को तीन महीनों के लिए जर्मनी में एक अनुसंधान का अवसर भी मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493