शारजाह बंदरगाह पर जहाज में आग, व्यक्ति की मौत

दुबई, 13 मई (आईएएनएस)। शारजाह में एक बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में भड़की आग में शनिवार को कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। जहाज पर पेट्रोलियम उत्पाद लदे हुए थे।

दुबई, 13 मई (आईएएनएस)। शारजाह में एक बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में भड़की आग में शनिवार को कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। जहाज पर पेट्रोलियम उत्पाद लदे हुए थे।

शारजाह के अल हमीरिया बंदरगाह पर खड़ी जहाज में लगी आग में चार लोग घायल हो गए। आग अपराह्न् में बुझा दी गई।

शारजाह सिविल डिफेंस के महानिदेशक, कर्नल समी अल नकबी ने कहा कि अग्निशामकों ने 40 मिनट के भीतर आग बुझा दी।

कर्नल अल नकबी ने कहा कि उन्होंने समुद्र में डीजल के रिसाव पर भी नियंत्रण कर लिया और प्रदूषण बढ़ने से रोक लिया।

60 श्रमिकों को सुरक्षित खाली करा लिया गया। सुबह तड़के भड़की आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493