आईएनएस दर्शक का श्रीलंका में जलमाप सर्वेक्षण पूरा

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के जल विज्ञान सर्वेक्षण जहाज ‘आईएनएस दर्शक’ ने श्रीलंका के वेलीगामा खाड़ी एवं दक्षिणी तट का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया। यह श्रीलंका में दो महीने की तैनाती पर रहा।

सर्वेक्षण का परिणाम औपचारिक रूप से आईएनएस दर्शक के कमांडिंग अधिकारी कैप्टन पीयूष पावसे ने कोलंबो में आयोजित एक समारोह में श्रीलंका नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल आर.सी.विजयगुणारत्ने को सौंप दिया।

सर्वे संचालन तीन चरणों में किया गया था। जहाज ने कोलंबो एवं गाले हारबर की यात्रा भी की थी। जहाज एवं जहाज के सर्वे मोटर वोटों में व्यापक रूप से मल्टी बीम प्रणालियां लगाई गई थीं और उन्होंने 7,000 से अधिक नॉटिकल माइल के लिए जलमाप चित्रण संबंधी सर्वेक्षण आंकड़े संग्रहीत किए।

जहाज के आंतरिक चेतक हेलीकॉप्टर ने भी संचालनों में भाग लिया।

श्रीलंका नौसेना के अधिकारी एवं नाविक भी संयुक्त सर्वे संचालनों के दौरान जहाज में शामिल हुए थे और उन्हें भी जलमाप चित्रण संबंधी सर्वेक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493