‘शास्त्री सिस्टर्स’ में दिखेंगे सुदीप साहिर

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सुदीप साहिर जल्द ही टेलीविजन धारावाहिक ‘शास्त्री सिस्टर्स’ में नजर आएंगे।

इसमें वह एक उद्योगपति की भूमिका में दिखेंगे जो धारावाहिक की नायिकाओं में से एक का दूल्हा बनेगा।

सूत्र ने कहा, “उनके किरदार का नाम वीर होगा। सुदीप ने शनिवार से धारावाहिक की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका प्रसारण 28 जनवरी को किया जाएगा।”

‘शास्त्री सिस्टर्स’ में चार बहनों की कहानी दिखाई गई है, जो कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। नेहा पेडणेकर (अल्का), इशिता गांगुली (अनुष्का), सोनल वेंगुर्लेकर (देवयानी) और प्रगति चौरसिया (पिया) इस धारावाहिक की चार प्रमुख नायिकाएं हैं।

रजत के साथ अनुष्का का रिश्ता न चल पाने के बाद, वीर उसके संभावित प्यार के रूप में धारावाहिक में दिखेंगे। वीर को अनुष्का से पहली ही नजर में प्यार हो जाएगा।

सुदीप इससे पहले ‘क्यूं होता है प्यार’, ‘आयुष्मान’, ‘जब लव हुआ’, ‘संतान’, ‘बहनें’ और ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493