शाहरुख, आमिर ने किया ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रचार, सलमान हुए भावुक

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान ने सलमान खान की आनेवाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रचार करके सलमान को भावुक कर दिया। सलमान ने भी अपने साथियों का शुक्रिया अदा किया।

शाहरुख और आमिर दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पेज पर ‘बजरंगी भाईजान’ का फर्स्टलुक साझा किया।

सलमान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बुधवार को लिखा, “शाहरुख और आमिर को ‘बजरंगी भाईजान’ के फर्स्ट लुक के लिए शुक्रिया। यह हमें छू गया। मैं बहुत खुश हूं। ईश्वर उन्हें और उनके प्रशंसकों को सारी खुशियां दे।”

‘बजरंगी भाईजान’ के फर्स्ट लुक में सलमान का पूरा चेहरा दिख रहा है। उन्होंने गले में लॉकेट पहन रखा है, वह सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है।

सलमान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर गुरुवार रात रिलीज होना है।

उन्होंने ट्टिवर पर लिखा “फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर रात में आएगा। ‘बजरंगी भाईजान’ ईद पर आएगी।”

कबीर खान निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कश्मीर, मंडावा और दिल्ली में हुई है। फिल्म एक मुस्लिम लड़के और एक ब्राह्मण लड़की की कहानी है। इसमें करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493