मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एडिलेड ओवल मैदान में रविवार को खेले जा रहे भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए भारतीय टीम को एक विशेष संदेश भेजा है।
शाहरुख ने आशा जताई है कि विश्व कप भारत ही जीतेगा।
शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, “टीम इंडिया अच्छा खेलना। विश्व कप के लिए शुभकामनाएं।”
उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “लड़कों जमकर खेलों। अपने खेल का लुत्फ उठाओ। कोशिश करो और विश्व कप घर लाओ। ईश्वर आपको लंबी आयु दें। अच्छा खेलो।”
भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप जीता था।
dharmpath.com dharmpath