नागेश की ‘धनक’ बर्लिन में सम्मानित

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जाने-माने फिल्मकार नागेश कुकुनूर की फिल्म ‘धनक’ ने 65वें बर्लिन फिल्मोत्सव में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए द ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता है। उन्हें एक प्रशंसापत्र भी दिया गया है।

पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को हुई। नागेश को पुरस्कार स्वरूप 7,500 यूरो भी प्रदान किए गए।

नागेश ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “धनक’ ने बर्लिन में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए ग्रैंड प्रिक्स जीता। हमारा चिल्ड्रन्स ज्यूरी के साथ विशेष रूप से उल्लेख भी किया गया।”

हेतल गडा व कृष छाबरिया की मुख्य भूमिका वाली ‘धनक’ पांच से 15 फरवरी तक चले पुरस्कार समारोह के जेनरेशन के-प्लस कार्यक्रम में आमंत्रित की गई थी।

इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव में ‘धनक’ की स्क्रीनिंग भी हुई और इसका वर्ल्ड प्रीमियर भी हुआ।

फिल्म की कहानी आठ वर्षीय नेत्रहीन बालक के इर्दगिर्द घूमती है, जिससे उसकी बड़ी बहन भरोसा देती है कि उसके अगले जन्मदिन से पहले-पहले उसकी आंखों की रोशनी लौट आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493