महिला हॉकी : भारत और स्पेन के बीच पहला मैच ड्रा

वालेंसिया, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम और स्पेन के बीच वालेंसिया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गोलरहित रहते हुए ड्रा पर समाप्त हुआ।

नई दिल्ली में सात से 15 मार्च के बीच होने वाले एफआईएच वर्ल्ड लीग राउंड-2 की तैयारियों के लिए यह सीरीज खेली जा रही है।

पहले मैच से भारत की पूनम बारला और रेणुका यादव ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज किया।

भारतीय महिलाओं ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और स्पेन की रक्षा पंक्ति को भेदने की कई कोशिशें कीं लेकिन नाकाम रहीं। दूसरी, ओर स्पेन के भी तमाम प्रयास विफल रहे।

सीरीज का दूसरा मैच 16 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम 15 दिनों के दौरे पर स्पेन पहुंची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493