शाहरुख के घुटने का आपरेशन सफल

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बाएं घुटने की आर्थोस्कोपिक सर्जरी गुरुवार को की गई,जो सफल रही। उन्हें तीन से चार दिन पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

शाहरुख की सर्जरी यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई।

49 वर्षीय अभिनेता के घुटने का आपरेशन करने वाले शल्य चिकित्सक संजय देसाई ने एक बयान में कहा, “शाहरुख के घुटने में बार-बार दर्द हो रहा था। इधर कई महीनों से उनके बाएं घुटने में सूजन भी था।”

उन्होंने बताया कि आपरेशन सफल रहा, वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। अभिनेता मरीज को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493