शाहरुख को 28 साल बाद मिली कॉलेज की डिग्री

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज पहुंचे और 28 साल बाद अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज पहुंचे और 28 साल बाद अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

शाहरुख ने हंसराज कॉलेज की प्रचार्या रमा शर्मा से डिग्री ली, उन्होंने डिग्री लेने के बाद रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किए।

शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ के प्रचार के लिए दिल्ली आए हुए हैं। वहां कई प्रशंसक उनके इंतजार में खड़े थे।

इसके बाद, ‘दिलवाले’ के अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, “क्या खूबसूरत दिन था। विश्वविद्यालय के साथियों और शिक्षकों का धन्यवाद। इस तरह के यादगार और भावुक पल के लिए सभी को प्यार।”

शाहरुख ने अपने बीते दिनों को याद किया, जब वह छात्र थे।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘फैन’ मुझे दिल्ली लाई। मेरे बीते दिन और आज मेरे कॉलेज के लिए यशराज फिल्म्स और मनीष को धन्यवाद।”

फिल्म निर्देशक मनीष शर्मा भी शाहरुख के साथ इसी कॉलेज से पढ़े हैं।

शाहरुख पिछले 25 सालों से मुंबई रह रहे हैं, लेकिन दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493