शाहरुख खान को सता रहा ‘खुफिया डर’

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह को भी किसी चीज से डर लग सकता है। शाहरुख खान को इन दिनों एक ‘खुफिया डर’ सता रहा है।

49 वर्षीय अभिनेता ने अपनी इस समस्या को ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि उन्हें अपने बच्चे बहुत प्यारे लगते हैं। इतने प्यारे कि उन्हें डर लगता है कि वह कहीं इन्हें खा न जाएं।

उन्होंने लिखा, “मुझे यह खुफिया डर सता रहा है कि कहीं मैं एक दिन नींद में चलते हुए अपने बच्चों को कहीं खा न जाऊं, क्योंकि वे मुझे बहुत प्यारे लगते हैं।”

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान, काजोल, कृति सानन, वरुण धवन, बोमन ईरानी और विनोद खन्ना मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

इसके अलावा शाहरुख खान के पास राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ और मनीष शर्मा की ‘फैन’ दो फिल्में हैं। ये दोनों फिल्में अगले साल प्रदर्शित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493