मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। शाहरुख खान ने अपने पिता मीर ताज मोहम्मद को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर याद किया।
शाहरुख ने ट्विटर पर शनिवार को एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, “वर्ष बीतते जाते हैं और हमारे जख्म पसीजने लगते हैं। आपको देखे 35 साल हो गए हैं।”
शाहरुख (49) की तीन फिल्में आने वाली हैं- ‘दिलवाले’, ‘रईस’ और ‘फैन’।
अभी वह हैदराबाद में रोहित शेट्टी के निर्देशन में ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह पांच वर्षो के अंतराल के बाद काजोल के साथ नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath