साहसिक किरदारों में इमरान की रुचि नहीं

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान खान का कहना है कि वह साहसिक किरदारों के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन किरदारों में भावुकता और गंभीरता की कमी होती है।

इमरान की हालिया फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ शुक्रवार को प्रदर्शित हुई। उन्होंने कहा कि वह साहसिक किरदारों के लिए तैयार नहीं हैं। इस तरह के किरदार मुझे प्रभावित नहीं करते और मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है फिल्में जमीनी स्तर से जुड़ी होनी चाहिए, जिसमेंलोग निवेश कर सकें, क्योंकि यदि यह पूरी तरह कोई परीकथा होगी तो इसमें गंभीरता का अभाव और भावुकता की कमी होगी।”

इमरान को लगता है कि फिल्म की पठकथा जमीनी और दर्शकों की भावनाओं से जुड़ी होनी चाहिए।

इमरान ने कहा, “मैं हमेशा ऐसी फिल्में करना चाहता हूं जहां लोग मेरी फिल्म देखना चाहें और उन्हें लगे कि इसमें कोई कहानी है।”

फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में इमरान खान के साथ कंगना रनौत हैं, जो लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है।

इमरान खान बॉलीवुड सुपस्टार आमिर खान के भतीजे हैं। उनका कहना है कि जब लोग ‘पीके’ के अभिनेता से उनकी तुलना करते हैं तो वह इस पर ध्यान नहीं देते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493