शाहरुख मना रहे शादी की 24वीं सालगिरह

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी की शादी को 24 साल हो गए हैं, लेकिन तीन दशकों बाद उनका प्यार आज भी बरकरार है। किंग खान रविवार को गौरी के साथ अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। वहीं उन्होंने शादीशुदा जिंदगी को सफल बनाए रखने का श्रेय पत्नी के धैर्य और प्यार को दिया है।

शाहरुख ने खास दिन पर बधाई देने के लिए ट्विटर पर प्रशंसकों का धन्यवाद किया, उन्होंने लिखा, “सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन यह सब गौरी की वजह से है उन्होंने 32 साल धैर्य, ²ढ़ता, क्षमा, प्रेम रखा और तीन खूबसूरत बच्चे दिए।”

उन्होंने गौरी की तस्वीर भी साझा की।

दिल्ली में 1984 में दोनों की मुलाकात हुई और कुछ साल रोमांस के बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली।

शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे भी हैं, जिनके नाम आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना है।

गौरी भी एक सफल इंटीरियर डिजाइनर, उद्यमी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493