उप्र : दामादों ने सास से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

नवाबाद थानांतर्गत गोविंद चौराहे पर रहने वाली महिला का पति झांसी से बाहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसके मायके सुट्टा गुरसराय में भाई के लड़के का जन्मदिन कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने पति के साथ गई थी। मायके से उसका पति मजदूरी करने चला गया और वह मायके में ही रुक गई। बाद में उसका दामाद ललितपुर निवासी विजय कुमार रात नौ बजे उसके मायके सुट्टा पहुंचा और कहा, “ससुरजी झांसी पहुंच गए हैं, आपको बुलाया है।”

महिला दामाद के साथ एक बस में सवार होकर झांसी आ गई। दामाद ने उसे गोविंद चौराहा स्थित उसके घर न ले जाकर तहसील कार्यालय के पीछे रहने वाले मधुकर निरंजन के मकान में ले गया। मधुकर महिला के दामाद का बहनोई है। रात में दोनों ने चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद दामाद वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए गोविंद चौराहे पर छोड़कर भाग गया। पति काम से लौटकर जब घर आया तो तब महिला ने उसे आपबीती सुनाई। महिला पति के साथ थाने पहुंची और इस घटना की लिखित शिकायत थाना नवाबाद पुलिस से की।

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी विजय और मधुकर के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493