मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि वह एक संघर्षरत साहित्यकार हैं। उन्होंने ‘वन डायरेक्शन’ के स्टार जयन मलिक से प्रेरित होकर युवतियों के लिए एक कविता लिखी है।
शाहरुख ने गुंजन जैन की किताब के लोकार्पण अवसर पर कहा, “मैं भी एक संघर्षरत कवि हूं। मैंने अपने शौक को गंभीरता से समय नहीं दे पाया हूं।”
उन्होंने इसके बाद जैन के लिए लिखा अपना पत्र पढ़ते हुए कहा, “मैंने लड़कियों के बारे में जयन मलिक का एक अद्भुत उद्धरण पढ़ा था। उनके विचारों और लेखन से प्रभावित होने के कारण मैं लंदन में उनसे मिला। मैंने दुनियाभर की लड़कियों के बारे में जो महसूस किया है, उसे लेकर मैंने आज के लिए एक कविता लिखी है।”
यह कहने के बाद शाहरुख ने अपनी कविता पढ़कर सुनाई।
पिछले साल लंदन में एशियन अवॉर्ड्स के दौरान जयन मलिक के साथ शाहरुख की सेल्फी ट्विटर पर वायरल हुई थी और उसे उस समय सबसे ज्यादा रिट्वीट किया गया ट्वीट कहा गया था।
खबरों के अनुसार, अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म ‘फैन’ की स्क्रीनिंग के लिए मलिक को भी आमंत्रित किया था।
dharmpath.com dharmpath