शाहरुख से सीखना सबसे खास अनुभव : श्रिया

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री श्रेया पिलगांवकर का कहना है कि उन्होंने शाहरुख से जो काम करने के तरीके सीखे थे वह उनके सर्वश्रेष्ठ अनुभवों में से एक है।

श्रिया ने आईएएनएस से कहा, “शाहरुख आश्चर्यजनक है। मुझसे जो कई भी उनके बारे में पूछता है तो मैं पहली चीज कहती हूं कि वह एक बेहतरीन सह-अभिनेता हैं। हां, वह एक बड़े अभिनेता हैं और उनके साथ काम करना भी शानदार रहा। नई अभिनेत्री के तौर पर उनके द्वारा दिए गए सम्मान से मैं काफी खुश थी।”

श्रिया सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि वह शाहरुख के साथ काम करने के दौरान काफी सहज थीं।

उन्होंने कहा, “शाहरुख को जब दृश्यों के बारे में बात करनी होती थी तो बम बहुत सारी चीजों पर बात करते थे। वह केवल मुझे सहज रखने के लिए ऐसा करते थे। मैंने उनसे जो सीखा है वह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ अनुभवों में से एक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493