समन्था का राम चरण की फिल्म पर करार बाकी

चेन्नई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल छह फिल्मे रिलीज कर चुकीं अभिनेत्री समन्था रुथ प्रभु आगामी तेलुगू फिल्म में राम चरण के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन उन्होंने अभी इस पर आधिकारिक तौर पर करार नहीं किया है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह सच है कि निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया और इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर हामी भरना बाकी है। चूंकि, उनके पास पहले से ही दो फिल्में है तो वह तय कर रही हैं कि वह इसे किस तरह संभाले।”

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म एक ग्रामीण रोमांटिक फिल्म होगी।

खबर है कि इससे पहले इस भूमिका के लिए अनुपमा परमेश्वरन से संपर्क किया गया था, लेकिन अधिक मेहताने के चलते यह भूमिका सामन्था के लिए तय की गई।

वहीं निर्माताओं ने इन अफवाहों का खंडन किया।

बयान के मुताबिक, “यह स्पष्ट करते हैं कि अनुपमा सुकुमार-राम चरण की फिल्म का हिस्सा नहीं थी। यह सही नहीं है कि उन्होंने अधिक मेहनताने की मांग नहीं की। इस तरह की खबरे पूरी तरह गलत हैं।”

मैत्री फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493